{"_id":"60297aac8ebc3ee94422c7a4","slug":"doon-medical-college-will-open-from-today-city-news-drn37082693","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगा दून मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगा दून मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने के बाद अब स्कूल कॉलेज खुलने और कक्षाओं पढ़ाई लिखाई भी शुरू होने लगी है। इसी क्रम में अब राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भी सोमवार से कॉलेज आने की अनुमति दी गई है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। उसी के बाद उन्हें हॉस्टल में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही उन्हें सात दिन कॉलेज में क्वारंटीन भी रहना होगा। इसके बाद 22 फरवरी से कक्षाओं में पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। पहले नए छात्रों को फाउंडेशन की पढ़ाई कराई जाएगी। डॉ. सयाना ने बताया कि छात्रों के लिए रहने की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं, सभी वार्डनों को छात्रों की देखभाल के लिए कहा गया है। सभी प्रोफसर को सिलसिलेवार पूरा कार्यक्रम बता दिया गया है।
बताया कि छात्र-छात्राओं की पहले काउंसिलिंग कराई जाएगी। फिर उनका कोर्स शुरू किया जाएगा। विभिन्न विषयों का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सत्र 2020-21 कोरोना संक्रमण की वजह से कई महीने देरी से शुरू हुआ है। इसे अब अतिरिक्त प्रयास कर पूरा किया जाएगा।