फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon haridwar highway will complete till 2019

2019 तक चकाचक हो जाएगा दून-हरिद्वार हाईवे 

Sat, 13 Oct 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
doon haridwar highway will complete till 2019
हाइवे - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो

हरिद्वार से देहरादून के बीच सफर का आनंद लेने के लिए अभी एक साल और इंतजार करना होगा। इस परियोजना के अधर में लटके कार्यों को 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने  परियोजना को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया तकरीबन पूरी कर ली है। इस माह के आखिर तक कार्यदायी एजेंसी को दो भागों में कार्य अवार्ड हो जाएगा। नवंबर के पहले हफ्ते से काम शुरू हो जाएगा। परियोजना की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश ने भी परियोजना कार्य में तेजी आने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


मोहकमपुर में रेलवे आरओबी का निर्माण होने के बाद हरिद्वार-दून हाईवे चौड़ीकरण परियोजना को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लोगों की जुबान पर यह सवाल आ रहा है कि हाईवे का काम कब तक पूरा होगा। लंबे समय से निर्माण कार्य बाधित होने से हाईवे पर सफर करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन सभी पहलुओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाया। जिसका असर अब दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


दो पैकेज में होगा निर्माण
हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के अवशेष कार्य का काम दो पैकेज में होंगे। पहला पैकेज हरिद्वार से नेपाली फार्म के बीच है और दूसरा नेपाली फार्म से देहरादून के मध्य। दो भागों में अवशेष कार्यों के लिए एनएचएआई ने टेंडर खोल दिया है। कार्य आवंटित करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है जो इस माह के अंत तक पूरी हो जाएगी। संभवत: नवंबर माह के पहले हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


590 करोड़ होंगे खर्च
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अवशेष कार्यों पर करीब 590 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। एनएचएआई आइटम रेट पेमेंट बेसिस पर काम कराएगी। पहले ये पूरी परियोजना बीओटी आधार पर आवंटित की गई थी। लेकिन अब इसका मोड बदल दिया गया है।

नहीं बदलेगा रुट
सूत्रों ने परियोजना के स्वरूप में बदलाव की संभावना से भी साफ इंकार किया है। भानियावाला से सौंग नदी के बीच से होकर हाईवे लच्छीवाला फ्लाईओवर से जुड़ेगा। इसे लेकर इलाके में अटकलों का बाजार गर्म है कि नदी का तल दलदला होने की वजह से रुट में परिवर्तन करने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन सरकार और एनएचएआई के सूत्रों ने रुट और डिजाइन में किसी भी तरह के बदलाव से इंकार किया है। 
  
मोहकमपुर से निकले तो जोगीवाला में फंसे 
हरिद्वार-देहरादून हाईवे के बीच मोहकमपुर में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण होने से लोगों को बड़ी राहत तो मिल गई है। लेकिन अब जोगीवाला में लंबा जाम लगना शुरू हो गया है। डोईवाला से आईएसबीटी के मध्य अब भी चार ऐसे स्थान हैं जहां लगातार जाम लग रहा है। सबसे पहले मियांवाला चौक पर जहां वाहनों की आवाजाही बहुत ज्यादा बेतरतीब है और इस कारण वहां अक्सर जाम लग रहा है। इसी तरह कुंआवाला के पास पुलिस चौकी के सामने ही जाम की नौबत आ रही है। मोहकमपुर आरओबी बनने से बड़ी संख्या में वाहन फर्राटा भरते हुए जोगीवाला पहुंचकर जाम में फंस रहे हैं। जो ट्रैफिक दूधली बाईपास से गुजरता था, आरओबी खुलने के बाद वो दबाव भी दून-हरिद्वार हाईवे पर बढ़ गया है। रही सही कसर अजबपुर रेलवे क्रासिंग पर पूरी हो रही है जहां ओवर ब्रिज बनाने का काम प्रगति पर है।


राहत के लिए एक साल और इंतजार
सूत्रों की मानें तो हरिद्वार से देहरादून तक हाईवे पर आरामदायक और निर्बाध सफर के लिए कम से कम एक साल का इंतजार बाकी है। जोगीवाला में 1100 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण होना है। मुख्य अभियंता (एनएच) हरिओम शर्मा के मुताबिक, इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) से जल्द एमओयू होगा। अजबपुर आरओबी के कार्य में काफी तेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed