इस बिटिया के हाथों बनी चाय के मुरीद हैं खुद पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय वाले से पीएम तक का सफर तय करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून की बेटी करिश्मा क्षेत्री की करिश्माई चाय के मुरीद हैं। करिश्मा को अपनी खास केसरी चाय ने अलग पहचान दिलाई है। गुजरात में होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम में पीएम मोदी के लिए करिश्मा खासतौर से चाय तैयार करती हैं।
दून के पुरोहितवाला की प्रधान मीनू क्षेत्री की बेटी करिश्मा अपने कुकिंग के खास गुण की वजह से पहचानी जाती हैं। करिश्मा इन दिनों अहमदाबाद के होटल ताज गेटवे में सीनियर शेफ के पद पर तैनात हैं। जब भी किसी कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी जाते हैं तो करिश्मा की बनाई विशेष चाय उनके सामने पेश की जाती है।
पीएम मोदी के कार्यक्रम में मिलता है विशेष बुलावा
इसके अलावा अहमदाबाद या गुजरात के अन्य शहरों में जब भी पीएम मोदी का कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो करिश्मा को खासतौर से उनके लिए खास केसरी चाय बनाने के लिए भेजा जाता है।
करिश्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से कुकिंग का शौक था। इसलिए उन्होंने इसी को कॅरिअर बनाने की सोची। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद कई होटलों में शेफ का काम किया। इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आईं करिश्मा ने बताया कि पीएम मोदी को उनकी बनाई केसरी चाय और कोकोनट वॉटर का बड़ा शौक है।
ऐसे बनती है केसरी चाय, होती है खास
उन्होंने बताया कि यह केसरी चाय विशेष तरह से बनाई जाती है जो कि आम चाय के मुकाबले स्वाद और महक में अलग होती है। इसमें पोषक तत्वों का भी खास ख्याल रखा जाता है।
इसके अलावा पीएम को गुजराती खाना खासतौर से पसंद है। करिश्मा के पिता कृष्णा क्षेत्री और भाई मयूर क्षेत्री आर्मी ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि आजकल पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।