फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon club election process started

दून क्लब के चुनाव में तीन दिन तक चलेगी ई-वोटिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
doon club election process started
दून क्लब के चुनाव में तीन दिन तक चलेगी ई-वोटिंग - दून क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनावी प्रक्रिया में नामांकन का आखिरी दिन है आज, ई-वोटिंग 23 से 25 जून तक - ई-वोटिंग को लेकर सदस्यों में उत्साह, फैसले का समर्थन माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। दून क्लब (देहरादून क्लब) की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 जून को नामांकन का आखिरी दिन है। इस बार पहली बार होने जा रही ई-वोटिंग (100 प्रतिशत) 23 से 25 जून तक तीन दिन चलेगी। जबकि, 29 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, ई-वोटिंग के नए प्रयोग को सदस्यों ने भी सराहा। दून क्लब के सेक्रेटरी अशोक आहूजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के तहत चुनाव की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्लब के स्थाई सदस्यों को ई-मेल के जरिए जूम एप का लिंक व अन्य डिटेल भेजी जा रही हैं। कहा कि सदस्यों ने ई-वोटिंग का समर्थन करते हुए वोटिंग में भागीदारी करने का भरोसा जताया। ------------ चुनाव का शेड्यूल:: - 12 जून तक : नामांकन दाखिल होंगे - 15 जून : नाम वापसी - 23 से 25 जून : ई-वोटिंग - 29 जून : परिणाम घोषित - 29 जून : एजीएम गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed