फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon became Subroto Cup champion by defeating Pithoragarh

Dehradun News: पिथौरागढ़ को हराकर दून बना सुब्रोतो कप चैंपियन

Mon, 24 Jul 2023 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Doon became Subroto Cup champion by defeating Pithoragarh
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी सुब्रोतो कप फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। बालक अंडर-17 वर्ग में देहरादून ने पिथौरागढ़ को हराकर खिताब कब्जाया। जबकि, ऊधमसिंह नगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार और प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी निधि बिंजोला ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पवेलियन मैदान में रविवार को देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच खेला फाइनल खेला गया। 28वें मिनट में देहरादून के फारवर्ड केतन पुन ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुई। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में देहरादून ने नैनीताल को 2-0 और पिथौरागढ़ ने ऊधमसिंह नगर को 4-0 से हराया।
विज्ञापन

हार्डलाइन मैच में ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। देहरादून के संदेश आले को प्लेयर पर टूर्नामेंट चुना गया। इस मौके पर पूर्व खेल उप निदेशक आरएस रावत, उप क्रीड़ाधिकारी रितु जैन, जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत, जयपाल नकोटी, रोहित नेगी, मोइनुद्दीन खान, महिपाल सिंह, गोपाल चौहान, शैलेंद्र सिंह, अरविंद सुयाल, मुकेश नेगी, जयंत कुमार, त्रिभुवन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed