फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Don't say plastic all together

सभी मिलकर प्लास्टिक को बोले न

Wed, 04 Sep 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Don't say plastic all together
प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा को कपडे का बैग दिखा
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सभी मिलकर प्लास्टिक को न बोलें, तभी अभियान सार्थक होगा। वह मंगलवार को नगर निगम के नए सभागार कक्ष में शहर के होटल एसोसिएशन, आर्किटेक्ट, बिल्डर, देहरादून पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन, ओएनजीसी, बैंक आदि के प्रतिनिधियों के साथ ही व्यापारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

मेयर गामा ने कहा कि प्लास्टिक को मेगा अभियान तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। व्यापारियों के साथ ही दुकानदारों ने भी प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोग भी जागरुक हो रहे हैं। मेयर ने कहा कि अगर इसी तरह अभियान जारी रहा तो गांधी जयंती तक दून प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा। वहीं, मौजूद विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अभियान में अपना हरसंभव सहयोग देने की बात कही। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अभियान गांधी जयंती तक चलेगा। बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों के जरिए लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। इस दौरान सुनील माटा, पंकज मैसोन, शिखर सक्सेना, मनू कोचर, तरुणजीत सिंह, बीएस नेगी, विपिन नागलिया, रितिका, आशीष मित्तल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
दुकानों, होटल के कमरों में लगाएंगे संदेश
बैठक के दौरान होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह प्लास्टिक को लेकर हर कमरे में संदेश लगाएंगे, जिसमें प्लास्टिक फ्री होटल लिखा होगा। वहीं,
शॉप कीपर एसोसिएशन ने भी अपनी दुकानों पर अगले 10 दिन के भीतर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने संबंधी संदेश लगाने की बात कही।
---
निगम को जल्द उपलब्ध कराएंगे बैग
बैठक में मौजूद विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जल्द निगम को कपड़े और जूट के बैग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कहा कि सभी आपस में बैठक कर इस पर अपना अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed