{"_id":"612006418ebc3e79ef3a76e7","slug":"don-t-forget-your-potential-with-modernity-city-news-drn388023025","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिकता के साथ अपनी क्षमता को न भूले शिक्षक: रणबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिकता के साथ अपनी क्षमता को न भूले शिक्षक: रणबीर सिंह
विज्ञापन
अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक के पहले दिन शिक्षकों को किया सम्मानित।
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ देहरादून संभाग के दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि आधुनिकता के साथ हम अपनी क्षमता भी भूलते जा रहे हैं। तकनीकि के इस दौर में हमें अपनी क्षमता और ज्यादा विकसित करने की ओर कदम उठाने होंगे।
केवि हाथीबड़कला के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे केवि एफआरआई के सीपी थपलियाल एवं राजेश कुकरेती, ऋषिकेश से जेके श्रीवास्तव, आईटीबीपी से राकेश गोयल, बीरपुर से पूनम शर्मा, आईएमए से मोनिका आर्या, एफआरआई से तारा जोशी, एचबीके से विक्रम सिंह नेगी, ओएनजीसी से आलोक मलासी और रायवाला से निर्भय गुप्ता को देव भूमि शिक्षक रत्न से सम्मानित किया गया। रणबीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों को मजबूत बनने और छात्र एवं समाज को प्रेरणा देने वाला बनना होगा। नई पीढ़ी को दिशा देने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों के कंधों पर ही है।
वहीं, एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए देर रात तक मंथन चलता रहा। शनिवार को नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस मौके पर पर पूर्व उपायुक्त एनएस राणा, भक्ते मुनीम, केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील सैनी, चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार, डीएम लखेड़ा, नबील अहमद, डीपी थपलियाल, आशीष जोशी, राजेंद्र भंडारी, पीयूष निगम, एपी सिंह मौजूद रहे।