फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doli of baba kedarnath will reach kedarnath on may 2

पहले पड़ाव के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी डोली

Sat, 29 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 29 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
doli of baba kedarnath will reach kedarnath on may 2
doli - फोटो : amarujala

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान की परंपराओं के बीच बाबा केदार चल विग्रह डोली में विराजमान होकर रविवार को अपने धाम केदारनाथ के पहले पड़ाव फाटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


यहां रात्रि प्रवास के बाद 1 मई को भगवान की डोली गौरीकुंड के लिए रवाना होगी। 2 मई को डोली गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचेगी और तीन मई की सुबह 8:50 पर केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रविवार सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अनुष्ठान शुरू होगा। सुबह 8 बजे रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति को गर्भगृह से सभामंडप में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर विशेष पूजा-अर्चना होगी। केदारनाथ धाम के लिए नियुक्त प्रधान पुजारी पूजा करेंगे। इसके बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति को चल विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।


ओंकारेश्वर मंदिर की तीन परिक्रमा के बाद भक्तों के जयकारे के बीच बाबा केदार अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। बाबा की डोली सुबह 11 बजे गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां पर पुजारियों द्वारा विशेष पूजा होगी। इसके बाद नाला, मैखंडा सहित विभिन्न गांवों से होते हुए बाबा केदार की डोली रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव फाटा पहुंचेगी। 1 मई को डोली फाटा से गौरीकुंड और 2 मई को गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचेगी। 3 मई को केदारनाथ में विधि-विधान के साथ सुबह 8:50 पर भगवान केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed