फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dog fight and clash between owners nagar nigam team visits home told dog has gone to Paltan Bazar

कुत्तों की लड़ाई में मालिकों में सिर फुटव्वल: घर पहुंची निगम की टीम; जवाब मिला, पलटन बाजार गया है कुत्ता

Wed, 08 Jul 2026 08:04 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 08 Jul 2026 08:04 PM IST
सार

कुत्तों की लड़ाई में सिर फुटव्वल की घटना के बाद नगर निगम की टीम ने मकान मालिक ऋषिपाल सिंह के नाम नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर कुत्तों के पंजीकरण संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं।

विज्ञापन
Dog fight and clash between owners nagar nigam team visits home told dog has gone to Paltan Bazar
कुत्तों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कुत्तों की लड़ाई में सिर फुटव्वल की घटना के बाद नगर निगम की टीम बुधवार को दूसरे पक्ष के घर पर पहुंची। टीम को वहां एक अपंजीकृत कुत्ता मिला लेकिन घटना के वक्त मौजूद लैब्राडोर कुत्ता नहीं मिला। पता चला कि कुत्ता घर के मालिक के साथ पलटन बाजार है। दस्तावेज मांगे गए लेकिन महिला कुत्तों के पंजीकरण के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकी।

विज्ञापन


इसके बाद टीम ने मकान मालिक ऋषिपाल सिंह के नाम नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर कुत्तों के पंजीकरण संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। गत दिनों दो लोगों के कुत्ते आपस में भिड़ गए थे और इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


कुत्तों की लड़ाई में मालिकों की हाथापाई: पिटबुल ने किया हमला, लाठियों से किया वार, दरोगा और बेटे का सिर फूटा
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में क्रास प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चूंकि कुत्तों के पालने संबंधित नीति नगर निगम से संबंधित है और राजधानी में कुत्तों को पालने के लिए नियम-कायदे बनाए गए हैं। ऐसे में नगर निगम की टीम मंगलवार को एक मालिक का कुत्ता पालन नीति की उप धाराओं का उल्लंघन पाए जाने पर 28 हजार रुपये का चालान कर चुकी है।

इसी कड़ी में बुधवार को टीम दूसरे पक्ष ऋषिपाल के घर पर पहुंची लेकिन ऋषिपाल वहां पर नहीं मिले। इसके लिए नोटिस जारी कर नगर निगम की टीम ने दस्तावेज कार्यालय में तलब किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed