फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Doctor's Day% remembered the role of doctors in saving humanity

‘डाक्टर्स डे% मानवता को बचाने में डॉक्टरों की भूमिका को किया याद

Sat, 02 Jul 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Doctor's Day% remembered the role of doctors in saving humanity
डॉक्टर्स-डे पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोविड काल समेत कई मौकों पर मानवता को बचाने में डॉक्टरों की भूमिका को याद करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डाक्टरों की मानवता को बचाने में अहम भूमिका को याद भी किया गया। शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित एक रेस्तरां में डॉक्टर्स डे पर रक्तदान और सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों ने मानवता को बचाने की बड़ी लड़ाई लड़ी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉक्टर भ्रूण परीक्षण न करें, ताकि लिंगानुपात को बढ़ने से रोका जा सके। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कोरोना काल में डॉक्टरों के योगदान की सराहना की और जनता से अपील की कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करें। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रदेश के सभी डॉक्टरों को डाक्टर्स-डे की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि ग्रामीणों को भी सस्ता और अच्छा इलाज मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के पूर्व उपनिदेशक एवं फिजीशियन डॉ. एसडी जोशी ने की। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी जयदीन सकलानी ने जनगीत गाया। कार्यक्रम के आयोजक राकेश बिजल्वाण ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद रावत, पत्रकार मनोज ईस्टवाल, पीसी थपलियाल, जयप्रकाश और गंगा अमोला, घनश्याम जोशी, अमित अमोली, रमन जायसवाल, आशीष नेगी, हरीश कंडवाल, जगमोहन मौर्य, विकास कपरवाण, दीपक जुगरान, एसपी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान---
डा. एसडी जोशी, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. गोविंद पुजारी, डॉ. सुरेश कोठियाल, डॉ. दिग्विजय सिंह रावत, डॉ. अनिल आर्य, डॉ. आरके टम्टा, डॉ. के पी सिंह, डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ. राकेश रावत, डॉ. केआर सोन, डॉ. विवेक रोहिल्ला, डॉ. लोकेश सलूजा, डॉ. प्रतीक थापा, डॉ. विशाल कौशिक, डॉ. ताराश्री सिंघल, डॉ. राधिका रतूड़ी, डॉ. सिद्धांत खन्ना, डॉ. रचित गर्ग और डॉ. उदय बलूनी।
विज्ञापन

डॉक्टर्स-डे पर 52 यूनिट रक्तदान
डॉक्टर्स-डे पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और समाजसेवी विनोद रावत ने किया। शिविर में उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल समेत कई पत्रकारों ने रक्तदान किया। शिविर में 52 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर दून अस्पताल ब्लड बैंक को दिया गया। इस मौके पर 20 समाजसेवी और पत्रकारों को आदर्श नागरिक सम्मान भी दिया गया। सम्मान पाने वालों में अरुण शर्मा, जयदीप सकलानी, पीसी थपलियाल, महेंद्र भंडारी, वैभव गोयल, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, डॉ. बीपी बलोदी, जयप्रकाश आमोला, मनोज ईष्टवाल, घनश्याम जोशी, अमित अमोली, गुणानंद जखमोला, आलोक शर्मा, चंदन एस कैंतुरा, आशीष नेगी, रमन जायसवाल, जगमोहन मौर्य, हरीश कंडवाल, अरुण पांडेय, अनुज वर्मा, दया शंकर पांडेय, राजेश रावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का जताया आभार
टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में वेलमेड हेल्थकेयर सोसाइटी द्वारा नेशनल डॉक्टर्स-डे पर कैंट बोर्ड के सीईओ कौशल गौतम, डॉ. कर्नल सुरेश त्यागी, कोआर्डिनेटर महेश पांडेय, चेयरमैन डॉ. चेतन शर्मा ने डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कर्नल हीरामणि बर्थवाल, कर्नल यूएस ठाकुर, कर्नल विक्रम पांड्या, ब्रिगेडियर बीएन सिंह, पुष्पा रावत, सविता मेहता, बीना नौटियाल, पार्षद राजेश परमार, पूनम ममगाईं, प्रियंका गुसाईं, गोविंद बल्लभ पांडेय, आरपी भट्ट, यासीन, ईशान शर्मा, राजेंद्र पुनेठा आदि मौजूद रहे।

जन जागरुकता व्याख्यान में की गई चर्चा
संजय ऑर्थोपैडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, दून विहार जाखन एवं सेवा सोसाइटी द्वारा जन-जागरुकता व्याख्यान व निशुल्क ऑर्थोपैडिक एवं स्त्री रोग स्वास्थ्य परामर्श शिविर को राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पद्मश्री डॉ. योगी ऐरोन, बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, श्रीदेव सुमन एवं टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय, डॉ. संजाता संजय, डॉ. गौरव संजय, योगेश अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. एसएन सिंह, डॉ. हिमांशु कोछर, डॉ. गौरव संजय, कैंसर सर्जन डॉ. अभिषेक जैन, फिजीशियन डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. वर्षा सक्सेना, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुनाल सिकंद, डॉ. राघव भाटिया, प्लास्टिक सर्जन डॉ. कुश ऐरन, स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय, डेंटिस्ट डॉ. सलिल बलोदी को चिकित्सक सेवा सम्मान एवं डॉ. प्रतीक संजय व संजय नौटियाल को समाज सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. आशुतोष शर्मा, रोशन लाल, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. दरियाव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed