फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor make new nose from hip bone

डॉक्टरों ने किया चमत्कार: आदमी के कूल्हे की हड्डी से बना दी नई नाक

Sun, 05 Nov 2017 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Nov 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
doctor make new nose from hip bone
nose

राजधानी देहरादून में डॉक्टरों ने एक चमत्कार कर डाला। डॉक्टरों ने व्यक्ति के कूल्हे की हड्डी से नाक की हड्डी बना डाली।

विज्ञापन


देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भालू के हमले से खराब हो चुकी नाक को दोबारा से बना दिया।

इसके लिए उन्होंने कूल्हे की हड्डी का प्रयोग कर घायल व्यक्ति की नई नाक बनार्इ।

कूल्हे की हड्डी से टुकड़ा निकालकर बनाई नाक

doctor make new nose from hip bone
bear attacked on man
भालू के हमले में अपना चेहरा खो चुके चमोली निवासी नरेंद्र राम को कैलाश अस्पताल के डॉक्टर नया रूप देने में सफलता हासिल की है।

भालू के हमले में नरेंद्र की नाक और उसकी हड्डी बिल्कुल खराब हो चुकी थी। जिसके इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसके कूल्हे की हड्डी से टुकड़ा निकालकर उसका प्रयोग नाक की हड्डी तैयार करने में किया।

बाजू की त्वचा से नाक को आकार दिया। इस पूरी प्रक्रिया में 21 दिन से ज्यादा का वक्त लग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में करनी पड़ी प्लास्टिक सर्जरी

doctor make new nose from hip bone
नरेंद्र राम को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया
अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को नरेंद्र राम को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. हरीश घिल्डियाल, सीनियर आई सर्जन डॉ. भावना तिवारी व इंटेसिविस्ट डॉ. प्रवीण वर्मा ने नरेंद्र राम की स्थिति की जांच पर पाया कि उनके होंठ, नाक, पलक, गाल और भौं वाले हिस्सों पर गंभीर चोट थी।

नाक की हड्डी हमले में नष्ट हो चुकी थी और आसपास कुछ अन्य फ्रेक्चर भी थे। जबकि उनकी बायीं आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे बचाया नहीं जा सका। चेहरे का आकार पूरी तरह बदल चुका था।

सबसे पहले नरेंद्र के गले के रास्ते सांस की नली में रास्ता बनाया गया, ताकि वह ठीक से सांस ले सके। वहीं, नरेंद्र को नया जीवन देने के लिए दो चरणों में प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed