फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor cheated of Rs 44 lakh in the name of

Dehradun News: 85 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 44 लाख की ठगी

Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of Rs 44 lakh in the name of

विज्ञापन
डॉक्टर से होटल निर्माण के लिए 85 करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने होटल का निर्माण करने के लिए फाइनेंस कंपनी में लोन के लिए आवेदन किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी और उसके चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता डॉ. अंतरिक्ष सैनी जैंतनवाला में होटल एवं रिजॉर्ट का निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए सिटी फाइनेंस फिनकॉर्प में 85 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। डाॅ. सैनी के मुताबिक प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे कई बार लाखों रुपये लिए। लोन न होने पर 35 प्रतिशत काटकर पैसे वापस किए। डाॅ. सैनी ने कहा कि लोन के लिए फिर से आवेदन करने पर आरोपियों ने फीस के बहाने उनसे 51 लाख पांच हजार रुपये खाते में जमा करवा लिए। लेकिन आरोपियों ने कागजों में कमी निकालकर लोन देने से मना कर दिया। प्रोसेसिंग फीस के पैसे भी नहीं लौटाए।
विज्ञापन




काफी प्रयासों के बाद आरोपियों ने सात लाख रुपये ही लौटाए। बाकी 44 लाख पांच हजार रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए। आरोप है कि आरोपियों ने पैसों की मांग की तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सिटी फिनकॉर्प कंपनी सहित कर्मचारी दिनेश मित्तल, रिया जैन, हरीश और दिलीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



डॉ. सैनी से पहले भी हुई थी ठगी

डॉ. अंतरिक्ष सैनी से लोन देने के नाम पर पहले भी कई बार ठगी हो चुकी है। ठगों ने होटल निर्माण के लिए लोन दिलाने के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठग लिए। मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed