फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor bhargava on satyamev jayate.

सत्यमेव जयते में आएंगे दून के डॉ. भार्गव

Sun, 26 Oct 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला Updated Sun, 26 Oct 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
doctor bhargava on satyamev jayate.

उत्तराखंड हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सक अनुराग भार्गव अभिनेता आमिर खान के सामाजिक सरोकारों से जुडे़ कार्यक्रम सत्यमेव जयते में रविवार को दिखाई देंगे।

विज्ञापन


स्टार प्लस और दूरदर्शन पर एक साथ प्रसारण
कार्यक्रम में उन्हें भारतीय संदर्भ में टीबी पर किए गए अहम शोध को लेकर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का प्रसारण रविवार की सुबह 11 बजे स्टार प्लस और दूरदर्शन पर एक साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि हिमालयन अस्पताल के डाक्टर अनुराग भार्गव के शोध में सामने आया है कि भारत में टीबी रोग का मुख्य कारण पर्याप्त भोजन की कमी या कुपोषण है। शोध के मुताबिक भारत में हर साल कुपोषण के 23 लाख मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें करीब 3.20 लाख मरीजों की मौत उचित उपचार के अभाव में हो रही है। डॉ. भार्गव ने बताया कि स्वस्थ लोगों की तुलना में कुपोषित लोगों में टीबी की संभावना अधिक रहती है।

भारत में करीब 40 फीसदी लोग किसी न किसी बीमारी के संक्रमण से जूझ रहे हैं। दुनिया में सर्वाधिक लोग भारत में टीबी से मौत का शिकार बन रहे हैं। अमेरिका की पूरी आबादी 40 करोड़ लोगों से अधिक टीबी के मरीज भारत में हैं।

शोध के मुताबिक, हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता 90 प्रतिशत तक कीटाणुओं से होने वाले संक्रमण से रक्षा करती है। जबकि 10 प्रतिशत संक्रमण होता है, जो प्रतिरोधक क्षमता कम होने से होती है।


शोध में पाया गया भारत में 55 प्रतिशत टीबी के मरीज कुपोषित हैं। 15 से 49 साल के लोगों में 34 फीसदी पुरुष और 36 प्रतिशत महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं।

बताया कि कुपोषण पर काबू पाकर 10 लाख लोगों को प्रतिवर्ष बचाया जा सकता है। महत्वपूर्ण शोध के लिए डॉ. अनुराग भार्गव को ब्रिटिश मेडिकल जर्नल इंडिया ने भी सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed