फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor and nurse fight for admit to patient

मरीज भर्ती करने को लेकर भिड़ गए डॉक्टर और नर्स, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 18 Jul 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, थराली
ब्यूरो/ अमर उजाला, थराली Updated Tue, 18 Jul 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
doctor and nurse fight for admit to patient
Demo pic

मरीजों को अस्पताल में भर्ती को लेकर नर्स और डाक्टर में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा। डिप्टी सीएमओ की ओर से डॉक्टर और कर्मियों से वार्ता के बाद मामला सुलझा।

विज्ञापन


सीएचसी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ थी। चिकित्साधिकारी डा. जगदीश जोशी ने एक स्टाफ नर्स को रोगियों को भर्ती करने और उपचार में सहयोग की बात कही तो नर्स भड़क गई। अस्पताल के अन्य कर्मी भी मौके पर आ गए और इसका विरोध जताया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख लोगों ने एसडीएम सीएस डोबाल और थानाध्यक्ष एसबी जोशी को सूचना दी। इसके बाद विवाद शांत कराया गया। अपराह्न बाद पहुंचे डिप्टी सीएमओ डा. मयंक बडोला ने चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मियों की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. जगदीश जोशी ने कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग न करने की लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर कर्मियों को चेतावनी दी गई यदि ड्यूटी में कोताही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में चिकित्साधिकारी का सहयोग करने की नसीहत कर्मियों को दी गई।

कुछ दिनों से अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरी

doctor and nurse fight for admit to patient
Demo pic

अस्पताल में अपने रिश्तेदारों को लेकर आए लोहाजंग के राजेंद्र सिंह, सुनीता देवी आदि ने कहा कि जबसे डा. जगदीश जोशी की तैनाती अस्पताल में हुई है तब से यहां सुबह से लेकर शाम चार पांच बजे तक रोगियों की स्वास्थ्य जांच हो रही है।

वहीं अस्पताल में तैनात कुछ कर्मी इसे पहले की तरह रेफर सेंटर के रूप में देखना चाहते हैं। लोगों ने एसडीएम से ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed