फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dobhal Chowk firing incident: Protest and road blockade

डोभाल चौक गोलीकांड : विरोध में प्रदर्शन-चक्काजाम, 13 गिरफ्तार, बंद रहा बाजार

Fri, 21 Jun 2024 02:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dobhal Chowk firing incident: Protest and road blockade
I
विज्ञापन

IIछह नंबर पुलिया पर किया चक्काजाम, रिंग रोड पर यातायात बाधित, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प
I
I
I
Iमूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर डोभाल चौक गोलीकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। करीब आधे घंटे तक रिंग रोड जाम रहा। पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को गिरफ्तारी करने का प्रयास किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। उधर, हत्याकांड के विरोध में डोभाल चौक और आसपास के व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया।
I
Iडोभाल चौक गोलीकांड में युवक की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने आपराधिक वारदातों के विरोध में बृहस्पतिवार को देहरादून बंद का आह्वान किया था। बृहस्पतिवार सुबह संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग सुबह करीब 10 बजे छह नंबर पुलिया पर पहुंचे। वहां बाजार बंद कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रदर्शन के साथ ही धीरे-धीरे बाजार बंद होता गया। इसके बाद लोगों ने रिंग रोड पहुंचकर चक्काजाम कर दिया और सड़क के बीच में बैठकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने छह नंबर पुलिया पर काफी देर तक प्रदर्शन और चक्काजाम किया। इसके कारण यातायात बाधित रहा। पुलिस के जाम खोलने और प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार करने के दौरान झड़प हुई। उन्होंने हत्या के मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की। मूल निवासियों का चिन्हीकरण, आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों की सूचना सार्वजनिक किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iप्रदर्शन कर रहे 13 लोग गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
I
Iछह नंबर पुलिया पर डोभाल चौक गोलीकांड के विरोध में प्रर्दशन कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि लोगों ने प्रदर्शन कर यातायात बाधित करने का प्रयास किया। 151 में पुलिस ने उनका चालान किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जमानत मिल गई।

I
I
I
Iदोपहर तक बंद रहा बाजार
I
I
I
Iडोभाल चौक पर हुए गोलीकांड के विरोध में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही बाजार बंद होना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करने के साथ व्यापारियों से बाजार बंद का आह्वान किया। इसके बाद से ही धीरे-धीरे बाजार बंद होना शुरू हो गया। इसके बाद दोपहर तक रिंग रोड, डोभाल चौक के साथ ही आसपास का बाजार बंद रहा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed