फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not share on internet... The reason behind the murder lies in the story between Geeta and Shyamlal.

Dehradun News: इंटरनेट पर न चलाएं... गीता और श्यामलाल के बीच की कहानी में ही है हत्या की वजह

Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Do not share on internet... The reason behind the murder lies in the story between Geeta and Shyamlal.
Iसेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की अपहरण कर हत्या का मामला...
विज्ञापन

I

I10-12 सालों से एक-दूसरे को जानते थे दोनों, अक्सर मिलते भी थेI
Iपहले श्यामलाल के एनजीओ में काम करती थी गीता, अब भी लेती थी रुपये
I

Iगीता पहले पति को दे चुकी है तलाक, हिमांशु से की थी दूसरी शादी
I
Iश्यामलाल गुरुजी की हत्या की वजह गीता से उनकी जान पहचान के बीच में ही है। दोनों एक-दूसरे को बीते 10-12 सालों से जानते थे। बताया जा रहा है कि अक्सर दोनों का मिलना जुलना भी रहता था। मगर, इसी बीच इस कहानी की भनक गीता के पति को लगी तो दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी।I
Iबताया यह भी जा रहा है कि गीता श्यामलाल से कुछ रकम भी लेती थी, लेकिन बीते कुछ समय से उन्होंने रुपये देना बंद कर दिया था। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच मनमुटाव की बात कही जा रही है। हालांकि, असल में गीता और हिमांशु ने श्यामलाल की हत्या क्यों की इसका खुलासा दोनों के पकड़े जाने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

I
Iसूत्रों के मुताबिक श्यामलाल गुरुजी ने सेवानिवृत्त होने के बाद एक एनजीओ की शुरुआत की थी। इस एनजीओ में गीता भी काम करती थी। कुछ समय बाद एनजीओ बंद हो गया। मगर, गीता और श्यामलाल के संपर्क बदस्तूर जारी रहे। दोनों एक दूसरे से बात करते थे, यह बात उनके परिवार वाले भी जानते थे। ऐसे में कभी किसी विवाद की जानकारी भी सामने नहीं आई। सूत्रों का यहां तक कहना है कि गीता श्यामलाल को ब्लैकमेल कर उनसे कुछ रुपये भी लेती थी। वह भी लगातार उसे रकम देते आ रहे थे। मगर, इसी बीच इस बात का पता हिमांशु को चल गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iलिहाजा दोनों ने श्यामलाल की कहानी को खत्म करने का मन बना लिया। गत दो फरवरी को गीता ने ही श्यामलाल को फोन कर अपने घर बुलाया था। वहां इन तीनों के बीच क्या बात हुई और किस तरह श्यामलाल की हत्या की इसकी जानकारी केवल गीता और हिमांशु के पास ही है। ऐसे में पुलिस भी इन दोनों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की असल वजहों का खुलासा कर सकती है।I
Iतो क्या झगड़े में मारे गए श्यामलालI
Iहत्या की यदि यही वजह है तो इसमें कई सवाल भी उठ रहे हैं। पहला सवाल है कि यदि हिमांशु को इस बात का पता चल गया था तो हिमांशु ने इसमें गीता का साथ क्यों दिया? विवाद उन दोनों का था। संपर्कों का पता चल भी गया था तो हिमांशु को गीता से नाराज होना था। ऐसे में सिर्फ एक ही कारण सभी को लग रहा है कि उस दिन गीता ने कोई बात साफ करने के लिए श्यामलाल को अपने घर बुलाया हो। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। इस विवाद में हुए झगड़े में श्यामलाल मारे गए। यही नहीं शव ठिकाने लगाने के लिए गीता ने अपने भाई को दो फरवरी को ही फोन कर दिया था, लेकिन वह चार फरवरी को देहरादून पहुंचा। दो दिनों तक इंतजार क्यों किया, यह भी एक बड़ा सवाल है। दो दिनों तक शव गीता के घर पर ही रखा रहा।I

Iगीता ने हिमांशु से की है दूसरी शादीI
Iगीता का पहले पंजाब के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था। उसने उस युवक से शादी भी कर ली। कई सालों तक दोनों साथ रहे और एक बेटी भी हुई, लेकिन बाद में किसी विवाद के कारण दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करीब डेढ़-दो साल पहले गीता ने हिमांशु से शादी की। इस शादी से भी गीता ढाई महीने की गर्भवती है। हिमांशु मूल रूप से रुड़की का रहने वाला है। उसका एक भाई और है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed