फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not drive under influence of alcohol, control the speed

Dehradun News: नशे में ना चलाए वाहन, गति पर रखे नियंत्रण

Thu, 14 Nov 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Do not drive under influence of alcohol, control the speed
परेड ग्राउंड में आयोजित युवा महोत्सव में अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा व एसएसपी अजय सिंह ने युवाओं को जीवन का महत्व समझाते हुए ओवर स्पीडिंग से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन




पुलिस महानिदेशक व विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए दुर्घटना के बाद के प्रारंभिक कुछ क्षण काफी महत्वपूर्ण होते है। इस दौरान उन्हें सही उपचार मिलने से उनके बचने की संभावनाएं बनी रहती है। पहले दुर्घटना के दौरान लोगों को पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए सहायता करने में हिचकिचाहट होती थी, लेकिन अब लोगों की सोच में बदलाव आया है। लोग अब सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए अपने जीवन में खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी अजय सिंह ने युवाओं को नशे में वाहन ना चलाने और वाहन चलाते समय अपने वाहन की गति को नियंत्रित रखते हुए अपने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखने को लेकर जागरुक किया। कहा, युवा ही हमारे देश का उज्जवल भविष्य है किसी छोटी सी चूक या जोश के कारण हुई दुर्घटना में किसी युवा का असमय चले जाना परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है। कहा, सभी युवा अपने जीवन के महत्व को समझते हुए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed