फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not be upset this is the solution of aadhaar card

न हों परेशान, यह है आधार का समाधान, यहां भी करा सकते हैं आधार संबंधी कार्य

Fri, 21 Jun 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Do not be upset this is the solution of aadhaar card
प्रतीकात्मक

आधार कार्ड बनवाने या संशोधित कराने के लिए भटक रहे लोग डाकघरों के अलावा बैंकों में भी अपना काम करा सकते हैं। यूआईडीएआई की ओर से शहर में आधार कार्ड बनाने और संशोधित कराने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 22 बैंक शाखाओं और डाकघरों को अधिकृत किया हुआ है।

विज्ञापन


इनमें दस बजे से दो बजे तक आधार कार्ड संबंधी कार्य चल रहा है। अमर उजाला की टीम में इन आधार केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पता चला कि सभी सेंटरों में आधार कार्ड संबंधी कार्य किया जा रहा है। अधिकतर लोगों को इनकी जानकारी नहीं होने के कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।  

विज्ञापन

प्री-अप्वाइंटमेंट लेकर समस्या से पाएं निजात  

आधार कार्ड बनवाने या संशोधित कराने के लिए भटक रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यूआईडीएआई ने नई व्यवस्था लागू की है।

इस व्यवस्था के तहत लोग प्री-अप्वाइंटमेंट लेकर अपनी सुविधा के अनुसार कार्य करा सकते हैं। इससे उन्हें लाइन में नहीं लगना पडे़गा साथ ही उनका समय भी बचेगा। इसके लिए उन्हें यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर सेंटर का चयन कर समय लेना होगा। 

देहरादून में यहां बनवाए जा सकते हैं आधार 

- एक्सिस बैंक, राजपुर रोड  
- बंधन बैंक, कांवली रोड
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कांवली रोड 
- यूनाइटेड बैंक ऑफ  इंडिया, कनाट प्लेस
- बैंक ऑफ  बड़ौदा, किशननगर
- डाकघर, दून सिटी
- मुख्य डाकघर (जीपीओ)
- बैंक ऑफ  इंडिया, राजपुर रोड
- इंडियन ओवरसीज बैंक, पटेलनगर 
- इंडियन बैंक न्यू, राजपुर रोड 
- यूको बैंक, रेसकोर्स

विज्ञापन

- यस बैंक, चकराता रोड
- बैंक ऑफ  बड़ौदा, क्रॉस रोड मॉल
- यूको बैंक, रेसकोर्स 
- डाकघर, सैय्यदवाला
- आईसीआईसीआई बैंक, प्रीली एंकलेव शाखा
- डाकघर, रिस्पना
- सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया, सहस्त्रधारा 
- पंजाब नेशनल बैंक, पटेलनगर 
- एक्सिस बैंक, राजपुर रोड
- इलाहाबाद बैंक, गांधी रोड
- आंध्रा बैंक, हरिद्वार रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed