फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not approve liquor factory in Devprayag

देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री मंजूर नहीं, प्रदर्शन

Fri, 12 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Do not approve liquor factory in Devprayag
पहाड़ी गली चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
देवप्रयाग में प्रस्तावित शराब की फैक्ट्री के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को पहाड़ी गली चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन से पहाड़ी गली चौक तक जुलूस निकाला। इसके बाद पुतला दहन किया। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री को स्वीकृति प्रदान कर प्रदेश सरकार तीर्थों का अपमान कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहाड़ों में उद्योगों को बढ़ावा देने की बजाए शराब की फैक्ट्रियों को बढ़ावा दे रही है। कहा कि 15 जुलाई को सरकार के भ्रष्टाचार और जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ देहरादून में धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व शहर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, देवानंद पासी, हरीश ग्रोवर, साजिद अली, लवलेश शर्मा, गिरीश सप्पल, राजीव शर्मा, गुरविंदर सिंह, धीरेंद्र तड़ियाल, भुवन पंत, जमशेद अहमद, शशि चौहान, पूनम तोमर, रेशमा अंसारी, सुमन लता, रेखा रमोला, सलीम अहमद, सुबोध वर्मा, डैनी रॉबर्ट, भूपेश उपाध्याय, एंथोनी, अभिषेक, इलियास, मनीष सैनी, बेलीराम ठाकुर, फुरकान अहमद, मोहित कश्यप, संदीप ध्यानी, विनोद रावत, नसीम अहमद, वैभव गुप्ता, फ़ईम अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed