{"_id":"5f9487c68ebc3e9bc424594e","slug":"dm-shy-on-slow-pace-of-smart-city-work-dehradun-news-drn360078468","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के काम की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के काम की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। डीएम एवं देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी के काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को दिन के साथ रात की शिफ्ट में भी काम करने के निर्देश दिए है। साथ ही कार्यों के दौरान लोगों की परेशानी का ध्यान रखने की बात कही।
डीएम एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार रात अचानक परेड ग्राउंड पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने पलटन बाजार, स्मार्ट रोड आदि स्थानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बगैर बैरिकेडिंग के कोई भी कार्य न किया जाए। त्योहारी सीजन में सड़कों पर भीड़ रहेगी, ऐसे में जनता को कम से कम दिक्कत हो, इसका ध्यान रखा जाए। वहीं, दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के मालिकों की सुविधा का भी ध्यान रखने की बात कही।
26 जनवरी को नवनिर्मित ग्राउंड में परेड की योजना
स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने परेड ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान कहा कि इस बार 26 जनवरी की परेड नवनिर्मित ग्राउंड में कराने की योजना है। ऐसे में कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें पीपीई किट पहनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए।