{"_id":"5d00d4d8bdec22076f512ede","slug":"dm-mangesh-ghildiyal-will-honor-honest-police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा में भेष बदलकर पहुंचे थे डीएम, कांस्टेबल की ईमानदारी से हुए खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा में भेष बदलकर पहुंचे थे डीएम, कांस्टेबल की ईमानदारी से हुए खुश
Thu, 13 Jun 2019 08:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 13 Jun 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
केदारनाथ मार्ग पर जाते जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा में सोनप्रयाग में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अमर सिंह ने अपनी ईमानदारी दिखाई। मध्य रात्रि में भी पुलिस जवान द्वारा जिस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाई गई, उसे देखकर डीएम ने उन्हें पांच हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
बीते दो दिन पूर्व डीएम द्वारा भेष बदलकर सीतापुर से गौरीकुंड तक देर रात्रि से अगले दिन पूर्वान्ह 11 बजे तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था। इस दौरान मध्य रात्रि करीब 12 बजे सोनप्रयाग में ड्यूटी कर रहे पुलिस जवान अमर सिंह से आम यात्री के तौर पर डीएम ने आगे जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने देर रात होने और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। इस पर डीएम द्वारा उन्हें 200 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का प्रलोभन दिया गया, लेकिन पुलिस जवान पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
यहां तक कि उन्होंने कहा कि अगर, अब ज्यादा ही आग्रह किया गया तो जेल भेज दिया जाएगा। कांस्टेबल की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की डीएम ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह ईमानदार व ड्यूटी के प्रति समर्पित कर्मचारियों के सहारे यात्री चल रही है। उन्होंने कांस्टेबल अमर सिंह को प्रशासन की तरफ से पांच हजार रुपये पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र देने की बात कही। जल्द ही कांस्टेबल को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन