फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM furious after seeing bad stuff in Doon Hospital

दून अस्पताल में खराब सामान देख भड़के डीएम

Wed, 21 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing bad stuff in Doon Hospital
पिकू वार्ड में भर्ती बच्चे के अभिभावक से जानकारी प्राप्त करते जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार। संव? - फोटो : DEHRADUN
मरीजों के उपचार के लिए आया सामान दून अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण खराब हो रहा है। मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने खराब होता सामान देख कर कड़ी नाराजगी जताई। इसके अलावा कोविड की तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारियों से भी संतुष्ट नहीं दिखे। डीएम ने अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पदभार संभालने के कुछ घंटे बाद जिलाधिकारी डॉ. कुमार दून अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिलाधिकारी ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए की जा रही तैयारियों की सीएमओ और प्राचार्य से जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी में मरीजों को उपचार न दिए जाने, बुलाने के बावजूद डॉक्टरों के न आने, मरीजों व उनके तीमारदारों से अभद्रता किए जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी स्टाफ मरीजों और तीमारदारों के साथ नरमी से पेश आएं। उन्होंने 24 घंटे इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों और ईएमओ की तैनाती करने को कहा। उन्होंने सेंट्रेल पैथोलॉजी, लैब, ब्लड बैंक, स्त्री प्रसूति विभाग, एचडीयू निकू एंड पिकू और कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया। निकू के निरीक्षण के दौरान उन्हें वहां काफी सामान खराब होता हुआ मिला, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्पताल में तुरंत 150 बेड बढ़ाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले हमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना है। संसाधनों, दवाओं व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए तुरंत प्रयास किए जाएं। इस दौरान सीडीओ नितिका खंडेलवाल, सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, सीएमएस डॉ. केसी पंत, डॉ. राधिका समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मैं तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उपचार के लिए आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करने को कहा गया है। इसके बावजूद अगर कोई उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed