{"_id":"64422a083a6f4c9fe1057685","slug":"dm-dehradun-instructed-sdm-rishikesh-to-register-an-fir-against-an-engineer-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सड़क निर्माण और गड्ढों को भरने में लापरवाही, डीएम ने दिए इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सड़क निर्माण और गड्ढों को भरने में लापरवाही, डीएम ने दिए इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश
Fri, 21 Apr 2023 12:03 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 PM IST
सार
जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक के सड़क निर्माण सुधारीकरण कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी के निर्देश पर इंजीनीयर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम सोनिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीएम देहरादून सोनिका ने एसडीएम ऋषिकेश को सड़क निर्माण व गड्ढों को भरने के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में इंजीनियर धीरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरी तरफ फुटपाथों से अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने सख्त चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
उन्होंने अतिक्रमणकारियों को दोपहर दो बजे तक सभी प्रकार कब्जे स्वयं हटा लेने के लिए कहा है। इसके बाद डीएम खुद सड़क पर उतरेंगी और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। डीएम सोनिका ने कहा कि शहर में दोपहर बाद फुटपाथ पर अतिक्रमण मिला तो भारी जुर्माने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था चुनौती
वहीं, बृहस्पतिवार को शहर में ट्रैफिक पुलिस ने भी फुटपाथ पर कब्जे करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पहले दिन तीन होटल संचालकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने कहा कि यातायात पुलिस शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ वाहन चालक, होटल संचालक, कॉम्प्लैक्स स्वामी सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके द्वारा वाहनों को मार्ग या फुटपाथ पर ही खड़ा करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी होटल संचालकों से अपील की कि वह वाहनों को पार्किंग स्थल में ही खड़े करवाएं। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बारिश से भी नहीं मिली राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को जाखन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक फाइव स्टार होटल की ओर से फुटपाथ पर कब्जा किया गया था। इस पर होटल का पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। इसी प्रकार दो अन्य होटलों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।