{"_id":"6887d7b987402de3450e6d7d","slug":"dm-approved-funds-from-the-district-plan-dehradun-news-c-5-1-drn1031-750110-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएम ने बच्चों के परिवहन के लिए जिला योजना से फंड की दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएम ने बच्चों के परिवहन के लिए जिला योजना से फंड की दी स्वीकृति
विज्ञापन
जनता दर्शन कार्यक्रम में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें अधिकतर आपसी विवाद, भूमि, कब्जा अतिक्रमण सहित पुलिस, एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, जलसंस्थान आदि विभागों की रहीं।
त्यूणी निवासी बसंत शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का सेंटर चकराता में बनाया गया है। बच्चों को त्यूणी से चकराता आना पड़ता है। पिछली बार जिला प्रशासन ने वाहन की व्यवस्था कराई थी। वहां से 27 बच्चों का चयन हुआ था। उन्होंने डीएम से बच्चों के परिवहन की व्यवस्था करने के साथ ही त्यूणी में सेंटर बनाने का अनुरोध किया। डीएम ने बच्चों के परिवहन के लिए पिछली बार की तरह जिला योजना से मौके पर फंड की स्वीकृति दी। डिप्टी कमिश्नर नवोदय विद्यालय लखनऊ के लिए पत्र तैयार करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। शोभा देवी ने बताया कि पुत्र वधुओं की ओर से उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। डीएम ने सीओ सदर को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जा जाए। बुजुर्ग फरियादी ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार भाई को बीमारी की हालत में ही डरा-धमकाकर कथित वसीयत कराकर मृत्यु के बाद उसका लाभ लिया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए। किशननगर निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके पिताजी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। रास्ते पर पाइप लगा होने से एंबुलेंस गली में नहीं जा पाती। पिता की अत्यधिक तबीयत खराब होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने उप नगर आयुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर को संयुक्त कार्यवाही के निर्देश दिए। मयूर विहार के निवासियों ने बताया कि एमडीडीए के आदेश के बाद भी बिल्डर सोसायटी में एग्रीमेंट के अनुरूप सुधार कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने रेरा को अपने स्तर से स्वतंत्र जांच का अनुरोध किया।