30 मार्च को होगी डीएलएड की प्रवेश परीक्षा, सात से इन 46 डाकघरों में मिलेंगे आवेदन पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण की प्रवेश परीक्षा उत्तराखंड में 30 मार्च को होगी। सात जनवरी से 46 डाकघरों में परीक्षा के आवेदन पत्र उपलब्ध रहेंगे। चार फरवरी आवेदन करने की अंतिम तारीख है।
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण के लिए सात जनवरी से डाकघरों में आवेदन मिलने शुरू हो जाएंगे। 30 मार्च को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी।
इन डाकघरों में मिलेंगे आवेदन पत्र
हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, चकराता, उत्तरकाशी, बड़कोट, नई टिहरी, नरेंद्रनगर, श्रीनगर (गढ़वाल), कोटद्वार, पौड़ी, धूमाकोट, बैजरो, गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, बेरीनाग, गंगोलीहाट, चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट, अल्मोड़ा, रानीखेत, भिकियासैंण, बागेश्वर, बैजनाथ (गरुड़), नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा और जसपुर डाकघरों से अभ्यर्थी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।