फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali will be celebrated on Thursday across the country

Dehradun News: जौनसार बावर में मनाई जाएगी दो दीपावली

Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated on Thursday across the country
Iपर्व के एक महीने बाद मनाई जाएगी पारंपरिक दीपावलीI
विज्ञापन




देशभर में बृहस्पतिवार को दीपावली मनाई जाएगी, लेकिन जौनसार बावर क्षेत्र में इस पर्व के साथ एक और दीपावली मनाई जाएगी। यह पर्व ठीक एक महीने के बाद होगा। मौजूदा दीपावली में जौनसारी संस्कृति की झलक ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देगी।



जौनसार बावर की अपनी संस्कृति व परंपराओं के लिए विशेष पहचान है। पूर्व के समय में इस क्षेत्र में आमतौर पर मनाई जाने वाली दीपावली के एक माह बाद अमावस्या की रात अथवा पूर्व चौदस की रात से जौनसारी दीपावली की शुरुआत होती है। यहां की लोकभाषा में दीपावली पर्व को भिरूड़ी और बराज नाम से जाना जाता है। पर्व पर प्रत्येक गांव में जश्न का वातावरण रहता है। महिला व पुरुष गांवों के पंचायती आंगनों में एकत्रित होकर लोकगीतों और नृत्यों में शामिल होते हैं। उसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रो से विभिन्न धुन बजाते हुए गांव के बाहरी स्थानों पर जाकर आग की मशाल जलाते हैं। भीमल के पेड़ की टहनियों पर घास बांधकर बनाए गए होलो को सिर के ऊपर से घुमाकर नृत्य किया जाता है।
विज्ञापन


होलो को हुलियात यानि मशाल रखने के स्थान पर डाल दिया जाता है। इस मौके पर घरों में चावल को कूटकर बनाया गया चिवड़ा, आटे में गुड़ मिलाकर बनाई जाने वाली पूड़ी, हलवा व्यंजन बनाकर अतिथियों को परोसा जाता है। इस दौरान अखरोट भी मेहमानों को भेंट किए जाते हैं। उधर, पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में देश के साथ मनाई जाने वाली दीपावली भी मनाया जाने लगा है। इसके चलते जौनसार में दीपावली दो बार मनाए जाने की परंपरा भी अब शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तराखंड जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा का कहना है कि बावर व देवघार क्षेत्र में काफी समय पूर्व से ही देश के साथ मनाए जाने वाली दीपावली का पर्व मनाया जाता है। वर्तमान में कुछ अन्य क्षेत्रों दसऊ, कंंडमान, पशगांव आदि क्षेत्रों में भी नई दीपावली मनाई जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed