फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwakar House becomes champion in tug of war

रस्साकशी में दिवाकर हाउस बना चैंपियन

Sun, 20 Oct 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Diwakar House becomes champion in tug of war
आईपीएस स्कूल में आयोजित रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर आजमाइश करते छात्र - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित द इंडियन पब्लिक सीनियर सैकेंड्री स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार बोहरा ने मशाल जलाकर किया। जिसके बाद चारो हाउस के हैड कैप्टन ने मशाल लेकर ग्राउंड का चक्कर लगाया। जिसके बाद खेलों की विधिवत शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

बाल वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हर्षित जोशी ने बाजी मारी। अदिश तोमर दूसरे और अभय तोमर तीसरे स्थान पर रहे। टॉफी रेस में कक्षा एलकेजी के आर्यन प्रथम रहे। राहत दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर रहे। स्वयंवर रेस में कक्षा नर्सरी के हनी चौहान और वर्तिका सैनी की जोड़ी प्रथम रहे। हार्दिक-अनुष्का दूसरे और अर्नव चंदेल-माही चंदेल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में साहिल ने बाजी मारी। चेतन दूसरे और रमाकांत तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अमन चौहान, हर्षित और साहिल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बांधा दौड़ में चेतन ने बाजी मारी। नवीन दूसरे और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, अंशिका ने दूसरा और अलीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंशिका ने बाजी मारी। वंशिका दूसरे और सिमरन तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में श्रेया तोमर ने बाजी मारी। रितिका वर्मा दूसरे और दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रही। रस्साकसी में दिवाकर हाउस, ज्वाला हाउस और नीर हाउस ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की रिले रेस में धरा हाउस पहले, दिवाकर हाउस दूसरे और नीर हाउस तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में दिवाकर हाउस पहले, ज्वाला हाउस दूसरे और धराहाउस तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर दीपिका पैट्रिक, मनोज चौहान, दीवान सिंह, दीप्ति शर्मा, प्रीति सचदेवा, मनीषा राणा, सावित्री तड़ियाल, प्रभा, रीमा कन्नौजिया, राज शास्त्री, कंचन गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed