फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disturbances in disaster damage survey in Haridwar order for re-survey Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: हरिद्वार में आपदा नुकसान के सर्वे में गड़बड़ी, इलाकों में दोबारा सर्वेक्षण के आदेश

Wed, 18 Oct 2023 07:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Oct 2023 07:52 AM IST
सार

कृषि मंत्री गणेश जोशी के सामने किसानों ने पांच सूत्री मांगपत्र रखा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन इसके सर्वे में अनियमितताएं हुईं हैं। 

विज्ञापन
Disturbances in disaster damage survey in Haridwar order for re-survey Uttarakhand news in hindi
मंत्री गणेश जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले में आपदा से हुए नुकसान के सर्वे में गड़बड़ी सामने आई है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित इलाकों में दोबारा सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महीने में एक दिन किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करें।

विज्ञापन

मंगलवार को विधानसभा में आयोजित किसान संगठन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी के सामने किसानों ने पांच सूत्री मांगपत्र रखा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन इसके सर्वे में अनियमितताएं हुईं हैं। मंत्री ने तत्काल सर्वे में अनियमितता वाले क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी व राजस्व अधिकारियों की टीम को दोबारा सर्वे करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

35 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका
मंत्री ने किसान संगठन की मांग के अनुसार किसानों को मनरेगा से जोड़ने के लिए आयुक्त, ग्राम्य विकास को फोन पर निर्देश दिए। उन्होंने सोनाली नदी पर बांध बनाने के भी निर्देश दिए, जिससे नदी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या से किसानों को राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि मानकों के अनुसार अभी तक लगभग 35 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: फैक्टरी के दो गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियों ने 14 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

मंत्री ने कृषि सचिव को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिलों के जिलाधिकारी माह में एक दिन किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सचिव कृषि दीपेंद्र कुमार चौधरी, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान रणवीर सिंह चौहान, भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौधरी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed