फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District Panchayat President Haridwar Savita Chaudhary dismissed by uttarakhand government

उत्तराखंडः हरिद्वार की जिला पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उपाध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी

Thu, 17 Oct 2019 01:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Oct 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Haridwar Savita Chaudhary dismissed by uttarakhand government
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार की जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। प्रभारी सचिव पंचायतीराज डॉ. रंजीत सिन्हा ने इसकी पुष्टि की। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। बर्खास्तगी का आदेश हरिद्वार के डीएम को मेल से भेजा है। इसके बाद बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चार्ज हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


हरिद्वार में जिला पंचायत की दुकानों के निर्माण और आवंटन में सविता चौधरी पर धांधली के आरोप लगे थे। जिलाधिकारी हरिद्वार और फिर मंडलायुक्त स्तर पर जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। अब शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन


सविता चौधरी ने इस नोटिस को अदालत में चुनौती दी थी, मगर उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शासन को अपना जवाब पेश किया। शासन ने भी जांच पड़ताल कराई और जिलाधिकारी हरिद्वार से कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी। इसके बाद मामला सरकार के संज्ञान में लाया गया और सविता चौधरी की बर्खास्तगी का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या हुआ...........
-अमरोज, नीलू, वीरेंद्र सिंह आदि ने सविता चौधरी के खिलाफ 16 मई 2017 को गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की। इस मामले की जांच डीएम हरिद्वार ने की।
-सविता चौधरी ने हाईकोर्ट में जांच के खिलाफ याचिका दाखिल की। 
-डीएम हरिद्वार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। 
-सविता चौधरी के खिलाफ एक और शिकायत मिली। शासन ने गढ़वाल मंडल आयुक्त को जांच सौंपी।
- आयुक्त स्तर से की गई जांच में 29 बिंदुओं में से केवल तीन में अनियमितता की पुष्टि हई। 
-आयुक्त ने अंतिम जांच आख्या 14 दिसंबर 2018 को शासन को सौंपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed