फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District hospital on paper, but not even ICU

कागजों में जिला अस्पताल लेकिन, आईसीयू की सुविधा भी नहीं

Fri, 23 Jul 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
District hospital on paper, but not even ICU
यूं तो कोरोनेशन अस्पताल को कागजों में जिला अस्पताल का दर्जा हासिल है, लेकिन सुविधाओं के लिहाज से अब भी यहां कुछ भी नहीं हैं। अस्पताल में आईसीयू भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कोरोनेशन अस्पताल और गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर को मिलाकर लगभग दो साल पहले राज्य सरकार की ओर से शासनादेश जारी कर राजकीय जिला अस्पताल घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में जिला स्तर की विभिन्न सुविधाएं नहीं हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अस्पताल में 10-10 बेड के आईसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) और एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) बनाए गए थे। आईसीयू बने जहां दो महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। इससे गंभीर मरीजों को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल या निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में सीटी स्कैन भी नहीं हो पा रहा है। सीटी स्कैन मशीन को स्थापित तो किया गया है, लेकिन अभी मरीजों की जांच शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, अस्पताल में ब्लड बैंक तक नहीं है। जिला अस्पताल के गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर में एक साल पहले ब्लड स्टोरेज केंद्र बनाया गया था, लेकिन इसमें ज्यादा समय तक और अधिक यूनिट ब्लड नहीं रख सकते। ब्लड के लिए भी मरीजों को दून अस्पताल या दूसरे निजी ब्लड बैंकों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आईसीयू में कुछ कार्य होना बाकी है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सीटी स्कैन मशीन के लिए रेडिएशन संबंधी अनुमति मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। ब्लड बैंक के लिए दोनों परिसरों में जगह की कमी है।
- डॉ. शिखा जंगपांगी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed