{"_id":"6433238360bb3375720dcd4c","slug":"district-badar-reached-home-sued-vikas-nagar-news-c-5-drn1037-126550-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: छह महीने के लिए जिला बदर किया गया गुंडा पहुंच गया घर, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: छह महीने के लिए जिला बदर किया गया गुंडा पहुंच गया घर, दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 10 Apr 2023 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:20 PM IST
सार
चोरी समेत अन्य कई अपराधों में जेल जा चुके राजकुमार निवासी श्रीनाथ एन्क्लेव नींबूवाला के खिलाफ जिलाधिकारी से अनुमति लेकर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह महीने के लिए जिला बदर किया गया गुंडा अवधि समाप्त होने से पहले ही देहरादून आ गया। पुलिस ने घर में दबिश देकर उसे पकड़ा और अब मुकदमा दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि चोरी समेत अन्य कई अपराधों में जेल जा चुके राजकुमार निवासी श्रीनाथ एन्क्लेव नींबूवाला के खिलाफ जिलाधिकारी से अनुमति लेकर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उसे गत 14 जनवरी को छह महीने की अवधि के लिए जिला बदर किया गया। पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आकर रहने लगा है। महिला दरोगा विनयता चौहान ने टीम संग उसके घर के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अब उसके खिलाफ जिला बदर के आदेश के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन