फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   distribution to needy people

आरएसएस व कई संगठनों ने बांटा खाना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
distribution to needy people
- फोटो : AMAR UJALA
आरएसएस व कई संगठनों ने बांटा खाना देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक महानगर की ओर से शहर में दूसरे राज्यों के फंसे लोगों की मदद को अभियान चलाया गया। लोगों को खाना और आवश्यक सामग्री बांटी गई। अभियान में महानगर इकाई के पदाधिकारी विनय रावत, चंद्र शेखर जोशी, प्रेम सिंह भंडारी, विजेंद्र रावत, जसबीर, राजेश नौटियाल, गिरीश जोशी, अनिता भंडारी शामिल रहे। उधर, गोरखा संघ चंद्रबनी के अध्यक्ष मोहन थापा और परविंदर सिंह की ओर से भी जरूरतमंद लोगों की मदद की गई। अभियान में चंद्रबनी युवा एकता संगठन भी शामिल रहा। वार्ड 87 में भी क्षेत्रीय पार्षद हरि प्रसाद भट्ट ने क्षेत्र में फंसे मजदूरों व जरूरतमंद लोगों की मदद को हाथ आगे बढ़ाया। लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। श्रमिकों को बांटा राशन : सरबंस फाउंडेशन की ओर से कई क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया। संस्था अध्यक्ष रजत लोधी ने कहा कि श्रमिक वर्ग के लोग रोजाना मजदूरी करके घर पर राशन भरवाते हैं, लेकिन आज उनके पास खाने को एक दाना नही है। अभियान में सचिव अंकित कुमार, सह सचिव राघवेंद्र शिर्कवार (राघव), उपाध्यक्ष रोहन सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सिंह थे। भूखों को बांटे पैकेट: श्री कालिका माता मंदिर समिति में शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों के लिए सैकड़ों खाने के पैकेट तैयार किये गए। इनमे आठ पूरी, आलू की सब्जी व आचार रखा। शहर भर में पैकेट बांटे गए। इस दौरान गगन सेठी, विजय अरोरा, संजय आनंद, नरेश मैनी, अशोक लाम्बा, जस्सी, अनुज डोरा, अभिषेक, मुरली, संजय, अनिल मौजूद रहे। गुरुद्वारा कमेटी ने पहुंचाया राशन:: देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की प्रबंधक कमेटी की ओर से 75 मजदूरों को राशन पहुंचाया। चुक्खू मोहल्ला श्री गुरु नानक ब्वॉयज इंटर कॉलेज के पास रह रहे मजदूरों को आवश्यक राशन सामग्री बांटी। इसमें आटा, चावल, दाल ,चीनी, नमक, चाय पत्ती थी। अभियान में सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, गुरबक्श सिंह राजन, सतनाम सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, चरणजीत सिंह, हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह, महासचिव सेवा सिंह मठारूू, गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। जैन मंडल ने भी बांटे पैकेट: जैन मित्र मंडल की ओर से रिस्पना पुल, आईएसबीटी, हरिद्वार बाइपास रोड में जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांटे गए। इस दौरान गोपाल सिंघल, अजय जैन, सुनील जैन, रमेश जैन, रवि जैन, पूर्व पार्षद नीरज सेठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed