फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on up Irrigation department.

यूपी नहीं छोड़ रहा पानी, उत्तराखंड को नुकसान

Tue, 01 Dec 2015 01:48 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Dec 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
dispute on up Irrigation department.

खटीमा और रामगंगा परियोजना की टरबाइनें करीब एक माह से शांत हैं। यूपी सिंचाई विभाग के पानी न छोड़ने से यह दिक्कत आई है। इससे उत्तराखंड को रोजाना 50 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 198 मेगावाट की रामगंगा परियोजना 27 अक्तूबर से बंद हैं। चार नवंबर से 41.40 मेगावाट की खटीमा परियोजना की टरबाइनें भी नहीं घूम पा रही हैं। दरअसल, वहां नदियों से पानी रोकने या छोड़ने पर यूपी सिंचाई विभाग का अधिकार है।
विज्ञापन


सिंचाई की जरूरत न होने पर यूपी पानी छोड़ना बंद कर देता है। यूजेवीएनएल अधिकारी पिछले एक महीने में यूपी के अधिकारियों से कई बार वार्ता कर चुके हैं। उत्तराखंड ने यह तर्क भी रखा है कि प्रदेश में बर्फ कम पिघलने की वजह से नदियों में पानी कम है। जिससे दूसरी जल विद्युत परियोजनाओं से भी बहुत कम मात्रा में बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बिजली संकट को देखते हुए दोनों परियोजनाओं के चलाए जाने की जरूरत है। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी पानी छोड़े जाने पर राजी नहीं हुए हैं।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं से प्रतिदिन मिलने वाली औसतन 15 लाख यूनिट बिजली यूपीसीएल उपभोक्ताओं को आपूर्ति करता है। ये बिजली न मिलने से खुले बाजार से अतिरिक्त बिजली खरीद की मात्रा बढ़ रही है।


यूपी सिंचाई विभाग को जब जरूरत नहीं होती तब वह पानी छोड़ना बंद कर देता है। उनके अधिकारियों से वार्ता भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। बहुत जल्द प्रमुख सचिव ऊर्जा और हम खुद लखनऊ में यूपी शासन के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेंगे।
- एसएन वर्मा, प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed