{"_id":"fd362010262a355f8565f1c62f3c75f4","slug":"dispute-on-shiv-ki-pedi-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिव की पैड़ी’ को लेकर हरिद्वार में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिव की पैड़ी’ को लेकर हरिद्वार में उबाल
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव की ओर से हरिद्वार में हरकी पैड़ी की तर्ज पर ‘शिव की पैड़ी’ बनाने की घोषणा पर कई संगठनों ने ऐतराज जताया है। व्यापारियों ने शिवपाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की परंपराओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक राम घाट स्थित कार्यालय पर हुई। महासभा अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि हरकी पैड़ी का मान घटाने की कोशिश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है। सरकार चाहती है कि हरिद्वार का व्यापार चौपट कर दिया जाए।
विज्ञापन
इतिहास को तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। सौरभ शिवपुरी ने कहा कि युवा पुरोहित ऐसा कोई कार्य नहीं होने देंगे जिससे हरिद्वार और यात्रियों की आस्था बिखर जाए। बैठक में तरुण वशिष्ठ, अमित शर्मा, सुभिक्षित रमन आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव कैलाश केशवानी ने शिवपाल की घोषणा को हास्यास्पद बताया। व्यापारी नेता राजीव पाराशर, मधुकांत गिरी, हन्नी अग्रवाल, नितिन कौशिक, शिव कुमार सैनी, तेज प्रकाश साहू, राजेंद्र जैन, शिव कुमार सैनी आदि व्यापारी नेताओं शिवपाल यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। मांग की गई है कि हरिद्वार की परंपराओं से खिलवाड़ न करने दिया जाए।