फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute between youth and Purola MLA, police engaged in investigation

Dehradun News: पुरोला विधायक से युवकों का विवाद, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 26 Aug 2024 01:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Dispute between youth and Purola MLA, police engaged in investigation
I
विज्ञापन

IIविधायक हॉस्टल में मिलने के लिए गए थे युवक, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर
I
I
I
I
I
Iविधायक हॉस्टल में पुरोला विधायक से मिलने पहुंचे कुछ युवकों का उनसे विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। युवकों का आरोप है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया। वहीं, विधायक ने बिना सूचना दिए वीडियो बनाने और अभद्रता का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार मोरी के बेगल गांव निवासी कुलदीप और अतुल ने शिकायत में बताया कि दोनों का बीते दिनों वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों ने एक ठेकेदार पर सवाल उठाए थे। युवकों का आरोप है कि रविवार को विधायक ने उन्हें मिलने के लिए हॉस्टल बुलाया था। दोनों वहां पहुंचे तो आरोप है कि विधायक ने मारपीट की और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। उधर, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। विधायक का कहना है कि मिलने आए दोनों युवकों का गांव में किसी से आपसी विवाद है। उसे लेकर दोनों मेरे पास आकर विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

I
Iआरोप लगाया कि युवक मामले को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित करते हैं। विवाद के लिए मना करने पर दोनों ने अभद्रता की। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि विधायक और युवकों की तहरीर मिली है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले में जांच करेगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed