फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute between villagers in open meeting

Dehradun News: खुली बैठक में ग्रामीणों के बीच विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

Thu, 09 Oct 2025 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute between villagers in open meeting
विकासखंड के ग्राम पंचायत लाखामंडल में बुधवार दोपहर हुई खुली बैठक में एक योजना में बाहरी व्यक्ति का नाम दर्ज करने पर ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
विज्ञापन


लाखामंडल के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई थी। इसमें अधिकारी और ग्राम प्रधान गांव के विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक योजना में बाहरी व्यक्ति का नाम लिखे जाने पर ग्रामीणों में तीखी बहस शुरू हो गई। विरोध करने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल आर्य, बिरेंद्र, खुशी राम गौड़, अंकित गौड़, प्रदीप शर्मा, रामचंद्र बहुगुणा, अनारी कविता, उजला देवी व ममता देवी ने आरोप लगाया कि पंचायत की बैठक की सूचना नियमानुसार पूर्व में ग्रामीणों को नहीं दी गई थी। साथ ही पुराने प्रधान से प्रभार भी नहीं लिया गया। उनका कहना था कि जब तक प्रभार हस्तांतरण पूरा नहीं होता, तब तक बैठक का आयोजन अनुचित है। कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि बैठक में बाहरी लोगों के नाम योजनाओं में जोड़े जा रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो वे लोग भड़क गए और अभद्रता पर उतर आए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान का बस्ता शासन में जमा है। बैठक के सभी कोरम पूरे किए गए थे। बैठक शांतिपूर्वक चल रही थी, लेकिन अचानक दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। ग्राम प्रधान बीना भट्ट ने कहा कि बैठक समाप्त होने के बाद गांव के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। वह केवल प्रशासक के रूप में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed