फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disposal of 2225 cases in Tehsil Day

Dehradun News: तहसील दिवस में 2225 मामलों का निस्तारण

Wed, 02 Aug 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 2225 cases in Tehsil Day
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में तहसील सदर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विशेष कैंप में अविवादित विरासतन सहित 2225 मामलों का निस्तारण किया गया। अगले मंगलवार को भी यह शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील दिवस के दौरान विशेष शिविर में अविवादित विरासतन, अविवादित दाखिल खारिज के साथ ही पेंशन, प्रमाणपत्र आदि समस्याओं का निस्तारण किया किया गया। शिविर में 50 विरासत के प्रकरणों सहित 2225 अविवादित दाखिल खारिज मामलों का निस्तारण किया गया। दस वाद जो लंबे समय से तहसीलदार कोर्ट में चल रहे थे, उनका निस्तारण भी हो गया। इसके अतिरिक्त पेंशन, नाम शुद्धिकरण, आधार कार्ड में नाम परिवर्तन, किसान क्रेडिट कार्ड, रास्ता खुलवाने, भूमि सीमांकन आदि के मामलों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लेखपाल-पटवारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में शिविर का प्रचार-प्रसार करें। भविष्य में ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा, जनमानस के प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्य करें। ग्राम स्तर पर जाएं, ग्राम प्रधान से भी वार्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा, तहसीलदार सदर मो. शादाब सहित अधिकारी और लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed