फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   discrimination with ambedkar by pt. nehru, says ajay tamta.

पं. नेहरू पर बरसे केंद्रीय मंत्री, कहा 'बाबा साहेब के साथ हमेशा किया भेदभाव'

Mon, 24 Oct 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लंढौरा (रुड़की)
ब्यूरो/ अमर उजाला, लंढौरा (रुड़की) Updated Mon, 24 Oct 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
discrimination with ambedkar by pt. nehru, says ajay tamta.
Ajay Tamta - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक के लिए दलित और अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल किया है, जिससे आज दलित समुदाय खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ हमेशा भेदभाव किया, लेकिन दलितों ने छुआछूत से पहले भारतमाता की आजादी को चुना।

विज्ञापन


टम्टा सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के दलित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हुए चुनाव में भीमराव अंबेडकर के सामने जानबूझकर पंडित जवारलाल ने दो-दो बार चुनाव मैदान में एक प्रत्याशी को उतारा था जबकि पूरा देश ऐसा नहीं चाहता था।
विज्ञापन

 

'अंबेडकर को संसद नहीं देना चाहते थे पं. नेहरू'

discrimination with ambedkar by pt. nehru, says ajay tamta.
Ajay Tamta - फोटो : AmarUjala

कपड़ा मंत्री ने कहा कि दरअसल जवाहरलाल नेहरू भीमराव को संसद में जाने देना नहीं चाहते थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब देश आजाद होने वाला था तो दलितों के साथ होने वाले छुआछूत से मुक्ति की बात कही गई लेकिन बाबा साहेब ने कहा कि पहले भारत माता को आजादी मिलनी चाहिए, छुआछूत से बड़ी भारतमाता की आजादी है। दलितों के इसी बलिदान के कारण देश आज खुली हवा में सांस ले रहा है।

महू के सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कांग्रेस का गठन देश की आजादी के लिए हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने इसका प्रयोग सरकार बनाने के लिए करना शुरू कर दिया।

कांग्रेस ने 60 साल में बाबा साहेब को कोई सम्मान नहीं दिया, अब मोदी सरकार के कार्यकाल में बाबा साहेब के सभी स्थलों को तीर्थस्थल बनाया गया है।

दलितों के बलिदान की वजह से देश ले रहा खुली हवा में सांस

discrimination with ambedkar by pt. nehru, says ajay tamta.
Ajay Tamta - फोटो : AmarUjala

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी हरीश रावत के ऊपर जमकर हमला बोला। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति से ही तंग आकर ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने उनके विधानसभा क्षेत्र में न सिर्फ विकास कार्य रोक दिए हैं, बल्कि साजिश के तहत उनके रंगमहल पर हमला भी कराया है, जिसका जनता जवाब देगी। चैंपियन की पत्नी और जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर कांग्रेस सरकार अत्याचार कर रही है, जिसका जवाब देना है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी, सागर गोयल, डॉ. नरसिंह, मास्टर हरदेव सिंह, असगर अली, इंद्र, मनोज नायक, भीम सिंह, अशोक जताना, मंगू सिंह, चमेली देवी, राधा देवी, नकली सिंह आदि मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन

भाजपा दलित स्वाभिमान सम्मान समारोह संपन्न  

discrimination with ambedkar by pt. nehru, says ajay tamta.
अजय टम्टा - फोटो : PTI

मोहम्मदपुर में भाजपा की ओर से आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि  मोदी सरकार की ओर से दलितों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनसे दलितों का चहुंमुखी विकास हो रहा है।  अरुण चौधरी, योगेश चौधरी, कुलदीप भारद्वाज, कालूराम, ऋषिपाल, दिनेश पंवार, डॉ. मधु सिंह, भागवतमल, संजय धारीवाल,  राजीव राणा  कुलबीर सिंह, कल्पना सैनी, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर पनियाला में आयोजित सम्मेलन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लखनौता में 47 दलित परिवारों के आशियानों को नेस्तानाबूद कर दिया था। उन्होंने कहा ऐसी दलित दमनकारी कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। इस मौके पर शोभाराज प्रजापति, जयपाल वाल्मीकि, महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed