{"_id":"61858b2797c90d3a24581d7b","slug":"disclosure-of-theft-in-sanitary-warehouse-two-arrested-city-news-drn3953106148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनेट्री गोदाम में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनेट्री गोदाम में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पटेलनगर की चौकी पुलिस ने सैनेट्री के गोदाम में हुए चोरी का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया हुआ हजारों का माल भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
चौकी प्रभारी बाजार चौकी विवेक राठी ने बताया कि शिवांश गुप्ता निवासी अर्जुन एन्क्लेव जीएमएस रोड ने थाने में तहरीर देकर बतया कि उनकी ऊर्जा पार्क के निकट पटेलनगर में सैनेट्री का गोदाम है। गोदाम में दो नवंबर को चोरों ने हजारों रुपये के नल, सॉवर, मिक्चर आदि चोरी कर लिए। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू की गई। इसके लिए घटना स्थल पर आने-जाने रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर पूर्व में चोरी , नकबजनी में जमानत, पैरोल पर चल रहे लोगों का सत्यापन किया गया। मुखबिर ने सूचना दी कि दो संदिग्ध व्यक्ति लालपुल पर खड़े है। उसके पास चोरी का सामान भी है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों व्यक्ति वहां से भागने की कोशिश करने लग गए। उसके हाथों में दो कट्टे भी थी। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान साहिल निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी व नौशाद निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी के रूप में हुई। कट्टों को चेक किया तो उनमें नल, सॉवर, मिक्चर आदि भरे हुए थे। कड़ी पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह सामान उन्होंने सैनेट्री के गोदाम से चुुराया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किए गए 46 पीतल के नल, 26 सॉकिट, पीतल के, 18 वॉल पीतल के, 37 मिक्चर, 23 छोटे नलके, 35 बड़े नलके बरामद किए गए।