{"_id":"62b8aee6bf34f26dec474a80","slug":"disclosure-of-robbery-from-trader-in-raiwala-area-four-including-minor-arrested-city-news-drn415654280","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, नबालिग सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, नबालिग सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला क्षेत्र के तीन पानी फ्लाईओवर पर 20 जून को देर रात रुड़की से लौट रहे स्कूटी सवार व्यापारी से हुई एक लाख 30 हजार रुपये लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटे गए 92 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
20 जून को दून के गांधी रोड निवासी व्यापारी तजिंदर सिंह अपने दोस्त रघुवीर सिंह पटवाल के साथ वाहनों की नीलामी के लिए रुड़की गए हुए थे। नीलामी खत्म होने के बाद स्कूटी से देहरादून लौट रहे थे। रायवाला क्षेत्र के तीन पानी फ्लाईओवर के पास रात करीब पौने दो बजे बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी में टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया और रघुवीर की जेब में रखे एक लाख 30 हजार रुपये और कागजात लूट कर फरार हो गए। 21 जून को व्यापारी ने तहरीर रायवाला थाना पुलिस को दी थी। पुलिस कार्यालय में वारदात का खुलासा करते हुए डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि एसओ रायवाला भुवन चंद्र पुजारी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, लक्सर आदि क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।
एक अन्य टीम ने स्थानीय स्तर पर सत्यापन की कार्रवाई की। बताया कि एसओसी ने सर्विलांस के जरिए बदमाशों के लोकेशन के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस को शनिवार को रात सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे खड़े हैं। इस पर शादी वर्दी में पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक के पास खड़े चारों बदमाश भागने लगे, जिनको पीछा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी गैंग सरगना विकास उर्फ राजा और टीटू, लक्सर क्षेत्र के चैतपुर निवासी सुमित व एक नाबालिग है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने लूट की वारदात को कबूला। बदमाशों के पास नकदी के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक इंटाग्राम में डालते दबंगई के पोस्ट
गैंग लीडर विकास उर्फ राजा व नाबालिग को दादागिरी का शौक है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनाकर अक्सर दादागिरी के पोस्ट डालते हैं। रायवाला एसओ भुवन चंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि अक्सर वह गांव से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आते हैं, और लोगों को डराते धमकाते हैं। अगर किसी के पास पैसे होने का शक होता है, तो पीछा करना शुरू कर देते हैं और सुनसान जगह पर लूटपाट करते हैं।
रुड़की में सुनी थी पैसों होने की बात
आरोपियों की मानें, तो घटना वाले दिन वह रुड़की आए थे। वहां एक होटल के पास खड़े थे। इसी दौरान व्यापारी किसी से फोन पर बात कर रहा था और एक लाख 30 हजार होना बता रहा था। उन्होंने यह बात सुन ली और पीछे लग गए। तीन पानी फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारकर पैसे लूट लिए थे।