फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster in Uttarakhand: Rahul gandhi Appeals to congress leaders for support to help Affected

Disaster in Uttarakhand: राहुल गांधी ने की अपील, आपदा प्रभावितों का हाल जानने पहुंचें वरिष्ठ कांग्रेसी

Mon, 22 Aug 2022 01:34 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Aug 2022 01:34 AM IST
सार

राहुल गांधी ने लिखा ' उत्तराखंड सरकार से अपील करता हूं कि लोगों तक जल्द से जल्द हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करे।' 

विज्ञापन
Disaster in Uttarakhand: Rahul gandhi Appeals to congress leaders for support to help Affected
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में दैवी आपदा पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने को कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस काम में सहयोग करें। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश और कई जगहों पर बादल फटने जैसी घटनाओं की खबर बेहद दुखद है। बाढ़ जैसे हालात से स्थानीय जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। उत्तराखंड सरकार से अपील करता हूं कि लोगों तक जल्द से जल्द हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करे।

विज्ञापन

सरखेत पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रायपुर के ग्राम सभा सरखेत में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जिलाधिकारी को आवश्यक सुझाव दिए। इस मौके पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी, श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने राहत व बचाव कार्य पर उठाया सवाल

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देहरादून राजधानी से पांच किलोमीटर दूर आपदा प्रबंधन का हाल देखकर राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाए। रायपुर और टिहरी के

विज्ञापन
विज्ञापन

सकलाना पट्टी के आपदाग्रस्त गॉवों में भ्रमण कर उन्होंने हाल जाना।

रायपुर ब्लॉक के सरखेत ग्राम सभा के तिमली, भैंसवाढ गाँव, घटु का सेरा एवं सेरखी में भ्रमण के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरखेत ग्राम सभा के इन गांवों में पांच लोग और उनकेसामने टिहरी के ग्वाड़ गांव के 13 लोग लापता हैं । क्षेत्र में किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन, घर और पशु मलबे में दब गए हैं । बेघर लोगों को मालदेवता स्कूल में रखा गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार ने 2013 की आपदा से भी सीख नही ली। राजधानी के पास के इलाके में भी विभागों का रिस्पांस पीरियड ठीक नही है। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि मुख्यमंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कर इस आपदा ही नहीं बल्कि किसी भी संभावित घटना के लिए तैयारी करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभु लाल बहुगुणा, कांग्रेस प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, ग्राम प्रधान सरखेत नीलम मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed