फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster due to continuous rain In Vikasnagar Yamuna in spate all gates of Dakpathar Barrage opened

लगातार बारिश से यमुना उफनाई: डाकपत्थर बैराज के सभी गेट खोले, चार जल विद्युत गृहों व एक परियोजना में उत्पादन ठप

Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
सार

बुधवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के बीच यमुना नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। पानी बढ़ने पर बैराज के सारे गेट खोल दिए गए।

विज्ञापन
Disaster due to continuous rain In Vikasnagar Yamuna in spate all gates of Dakpathar Barrage opened
डाकपत्थर बैराज के सभी गेट खोले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना घाटी के ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है। नदी में पीपीएम की मात्रा बढ़ने पर बृहस्पतिवार देर रात डाकपत्थर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए। करीब 49 हजार क्यूसेक पानी को बैराज से छोड़ा गया है। वहीं, व्यासी जल विद्युत परियोजना, ढालीपुर, ढकरानी और कुल्हाल जल विद्युत गृह में उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के बीच यमुना नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को डाकपत्थर बैराज से नदी में धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा था। रात करीब 10:30 बजे नदी में पीपीएम की मात्रा बहुत बढ़ गई। उसके बाद चेतावनी सायरन बजाने के बाद नदी में अधिकतम 49 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


Vikasnagar: लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर पहाड़ से आया मलबा, चालक ने जेसीबी से कूद कर बचाई अपनी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ढालीपुर (51 मेगावाट), ढकरानी (33.5 मेगावाट), कुल्हाल (30 मेगावाट) में बिजली उत्पादन बंद हो गया। व्यासी जल विद्युत परियोजना (120 मेगावाट) में भी देर रात उत्पादन ठप हो गया। टोंस नदी पर बनी छिबरो (240 मेगावाट) और खोदरी (120 मेगावाट) जल विद्युत परियोजना में उत्पादन जारी है।

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि पीपीएम की मात्रा कम होते ही जल विद्युत ग्रहों और परियोजनाओं में बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed