{"_id":"5d2e31098ebc3e6cee20adb4","slug":"disagree-with-no-paraphit-and-warning-board-vikas-nagar-news-drn313161964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराफिट और चेतावनी बोर्ड न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराफिट और चेतावनी बोर्ड न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता मोटर मार्ग पर चामड़चील के पास कार हादसे में पांच बैंककर्मियों की मौत के बाद से तहसील प्रशासन एक्शन मोड में है। मंगलवार को एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने तहसीलकर्मियों और लोनिवि के अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। सड़क पर पैराफिट और चेतावनी बोर्ड न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर तीव्र घूम वाली जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। कहा कि रात के समय गाड़ियों को सड़क और खाई के बीच अंतर पता चला सके। इसके लिए रिफलेक्टर भी लगाएं जाएं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित जोन पर पैराफिट और क्रश वॉल निर्माण के निर्देश भी दिए। कहा कि सड़क पर चलते समय लोग सचेत रहे। इसके लिए शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरस्पीड संबंधी चेतावनी भी जगह-जगह लगाई जाए।
बीते शुक्रवार को चामड़चील के पास हुए सड़क दुर्घटना में पांच बैंककर्मियों की मौत हो गई थी। परिवहन विभाग की जांच में दुर्घटना का कारण ओवरस्पीड और पैराफिट न होना सामने आया था। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम ने सड़क का निरीक्षण किया। इस मौके पर तहसीलदार एसपी उनियाल, लोनिवि के सहायक अभियंता अनूप उनियाल भी मौजूद रहे।