फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disabled people are making their lives beautiful through hard work

Dehradun News: दिव्यांग मेहनत से अपने जीवन को बना रहे सुंदर

Wed, 03 Dec 2025 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Disabled people are making their lives beautiful through hard work
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

- 250 दिव्यांगों को वितरित की गई रजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। विश्व दिव्यांगता दिवस पर सहसपुर ब्लॉक सभागार में आकाश विकलांग सेवा समिति के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों को उनके अधिकारों का लाभ मिलना चाहिए जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने कहा दिव्यांग आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह मेहनत और लगन से अपने जीवन को सुंदर बना रहे हैं। समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा ने कहा कि दिव्यांगों को यदि उनके अधिकारों का लाभ मिले तो वह समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा विभिन्न शिविरों में बनाए जाने वाले दिव्यांगता प्रमाणपत्र कुछ अपात्र लोग भी बनवा लेते हैं, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने व लांघा रोड से संचालित होने वाली स्मार्ट सिटी बस सेवा में किराया फ्री करने, दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज का ऋण दिए जाने की मांग भी की। गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान ने 250 दिव्यांगों को रजाई का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शंकरपुर जिला पंचायत सदस्य हुकम पाल, राजीव गुप्त, ग्राम प्रधान सहसपुर समीर अहमद, गीता मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, शाहरुख, मनीष कुकरेती, संकटेश्वर प्रसाद, निसारत अली, ओम प्रकाश, नसरु, अनिल भारद्वाज, चमन, कालूराम, फईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed