फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Director of firm arrested for fraud of 32 lakhs

32 लाख की धोखाधड़ी फ32 लाख रुपए की

Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Director of firm arrested for fraud of 32 lakhs
बंसत विहार पुलिस की गिरफ्त में डारेक्टर कृपाल सिंह।
बैंक से लगभग 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फर्म डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वकील विजय भूषण पांडेय की तहरीर के आधार पर वसंत विहार थाने में आरोपियों पर छह मुकदमे दर्ज हुए थे। जांच में विभिन्न बैंकों के दस्तावेजों के परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर कृपाल सिंह का नाम सामने आया। जिसने खुद को शुभ प्रीमियर कार डीलरशिप का डायरेक्टर बताकर अपने परिचितों को कार फाइनेंस कराने के नाम पर उनकी आईडी व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर वाहन की फर्जी कोटेशन बनाया। जिन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं से लोन प्राप्त कर धोखाधड़ी की। आरोपी कृपाल सिंह काफी समय से फरार था। शनिवार देर रात पुलिस ने कृपाल सिंह (38) पुत्र जबर सिंह निवासी 122 दीपनगर को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ देहरादून के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने और गैंगस्टर आदि के 18 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से छह मुकदमे केवल वसंत विहार थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed