{"_id":"6224fe3affe1d448513730b3","slug":"direct-benefit-will-be-given-from-the-uniquely-handicapped-identity-card-city-news-drn4057709113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र से मिलेगा सीधा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र से मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र (यूडीआईडी) के माध्यम से अब दिव्यांगजनों को सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। इस संबंध में शनिवार को दिव्यांगजनों के संगठन तथा दिव्यांगजन अभिभावक एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक अनंत प्रकाश मेहरा ने जानकारी दी।
मेहरा ने चिंता जताते हुए कहा कि अभी तक जिले के लगभग 11000 पेंशनर में से मात्र 4500 दिव्यांगजन ही पंजीकृत हो पाए हैं, जबकि अगस्त वर्ष 2022 तक यह प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। बताया कि यूडीआईडी के तहत देशभर के तमाम दिव्यांगों की आसानी से पहचान की जा सकेगी, जिसमें पहचान पत्र से दिव्यांग व्यक्तियों की दिव्यांगता स्थिति सरकार के पास होगी। इस पहचान पत्र के तहत दिव्यांग व्यक्तियों को यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड दिया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करें। उसके बाद प्रिंट फार्म पर ध्यानपूर्वक जानकारी भरें। जिसे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को जमाकर दें। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से निशुल्क संपन्न करा रहा है। किसी भी जानकारी के लिए नंबर 89545 08145 पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप 8630761086 के माध्यम से अपनी सूचना उपलब्ध करा सकते हैं। इस मौके पर ममता गुप्ता, अफजल बेग, फुरकान अहमद, अपूर्व नौटियाल, पूजा नौटियाल, आरती जोशी, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।