फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diploma in elementary education

अब बीएड के बाद ये कोर्स भी करना होगा...

Mon, 03 Feb 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
diploma in elementary education

उत्तराखंड में साढ़े तीन हजार प्राइमरी शिक्षकों के पदों पर 31 मार्च तक बीएड टीईटी पास युवाओं की नियुक्ति नहीं हुई तो यह पद तीन-चार वर्षों तक खाली पड़े रहेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड में यह कोर्स नहीं कराया जाता
एनसीटीई के नियमों के मुताबिक 31 मार्च के बाद केवल डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) धारी युवाओं को ही प्राइमरी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा, लेकिन प्रदेश में फिलहाल किसी भी संस्थान में यह कोर्स नहीं कराया जाता।
विज्ञापन


पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल काउंसिल फोर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने डायट की ओर से गए आवेदनों के अलावा 13 प्राइवेट संस्थानों के आवेदन भी वापस कर दिए हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगे 'नतमस्तक' हुई कांग्रेस


प्रदेश सरकार की ओर से एनसीटीई को भेजे गए जवाब में कहा गया है कि प्रदेश में प्राइवेट या अशासकीय कॉलेजों में डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित नहीं किया जा सकता। इस आधार पर आवेदन वापस कर दिए हैं।

पढ़ें, हरीश रावत के जन्म के लिए माता-पिता ने किया था तप

जबकि डायट को एनसीटीई मानक पूरे न करने का पत्र भेज चुकी है। बावजूद इसके किसी भी डायट ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।

पढ़ें, पहले ही दिन उत्तराखंड के सीएम ने जताई अपनी 'मंशा'

ऐसे में इस साल प्रदेश में डीएलएड पाठ्यक्रम शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यदि आगामी वर्ष से डायट में भी यह कोर्स शुरू होता है तो इसे पूरा करने में दो वर्ष का समय लगेगा।

फिर होगा पलायन
प्रदेश में डीएलएड शुरू नहीं हुआ तो युवाओं को यह कोर्स करने के लिए दूसरे प्रदेशों के चक्कर काटने पड़ेंगे।

एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा में 300 और यूपी में 500 से ज्यादा डीएलएड संस्थान चल रहे हैं। प्रदेश में सरकार का रुख सरासर गलत है। इस संबंध में वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed