फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dimpal and mulayam singh yadav active in uttarakhand politics.

डिंपल और मुलायम संसद में उठाएंगे उत्तराखंड के मुद्दे

Fri, 13 Nov 2015 04:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Nov 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
dimpal and mulayam singh yadav active in uttarakhand politics.

बिहार चुनाव के नतीजे देखकर सपा ने उत्तराखंड में जड़ें जमाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को उत्तराखंड प्रभारी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


उनके सहयोग के लिए सहारनपुर के रहने वाले कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सांसद डिंपल यादव संसद में प्रदेश की जल समस्या से संबंधित मुद्दे उठाएंगे। साथ ही सपा पुराने साथियों को जोड़ने के लिए भी हाथ-पैर मार रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सपा ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से डिंपल यादव को प्रदेश की जिम्मेदारी देने के लिए अनुरोध किया था। प्रदेश अध्यक्ष डा. एसएन सचान ने इस संबंध में हाईकमान को कई पत्र भी भेजे। साथ ही पार्टी मुखिया से भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह का होगा आखिरी फैसला

dimpal and mulayam singh yadav active in uttarakhand politics.

सचान ने बताया कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की तैयारी है। अंतिम निर्णय पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को लेना है।

सपा मुखिया ने कहा है कि उत्तराखंड के मुद्दे वह स्वयं संसद में उठाएंगे। सांसद डिंपल से कहा गया है कि कन्नौज के साथ वह उत्तराखंड की जल समस्या के मामले उठाएं।

प्रदेश अध्यक्ष सचान ने बताया कि पार्टी अपने पुराने लोगों को जोड़ने का भी प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि मंत्री प्रसाद नैथानी, नरेंद्र सिंह कंडारी, राम सिंह सैनी, मुन्ना सिंह चौहान आदि नेता सपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी कांग्रेस और भाजपा के रवैये से त्रस्त हो गए हैं। प्रदेश के विकास का बीड़ा सपा उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed