{"_id":"67744f29d17048303603c51e","slug":"dimou-villager-found-unconscious-in-the-forest-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-583170-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जंगल में बेहोश मिला डिमोऊ का ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जंगल में बेहोश मिला डिमोऊ का ग्रामीण
विज्ञापन
कालसी तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति चीलियो के जंगल में बेहोशी की हालत मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे विषाक्तता का केस बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक देहरादून स्थित अस्पताल में पता चला कि व्यक्ति के सिर की नस फटी है। उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
पुलिस को सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति चीलियो के जंगल में बेहोश पड़ा है। चौकी प्रभारी विवेक भंडारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि परिजन व्यक्ति को पहले ही उप जिला अस्पताल विकासनगर में लेकर चले गए थे। अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई। वह कालसी ब्लॉक के डिमोऊ का रहने वाला है। वह सामान लेने के लिए विकासनगर आया था। वापसी में कालसी के बजाय जुड्डो की ओर चला गया। सड़क पर बाइक खड़ी थी। व्यक्ति जंगल में बेहोश पड़ा था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में व्यक्ति के सिर की नस फटने की बात सामने आई है। उसका उपचार चल रहा है।