फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dilip Singh, deputy head of Gram Panchayat

Dehradun News: पर्यटकों से पार्किंग और प्रवेश वसूलने का विरोध

Wed, 02 Aug 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dilip Singh, deputy head of Gram Panchayat
उपप्रधान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम पंचायत डाकपत्थर के उप प्रधान दिलीप सिंह ने नए सिरे से बोट हाउस पार्क की नीलामी होने तक पर्यटकों से पार्किंग और प्रवेश शुल्क वसूलने का विरोध किया है। इससे संबंधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा है।



कहा कि प्रत्येक पांच वर्ष के पश्चात अवस्थापना खंड डाकपत्थर बैराज स्थित बोट हाउस पार्क की नीलामी करता है। जिसकी समयावधि वर्तमान में 1 अगस्त 2018 से 31 जुलाई 2023 तक वैध थी। जिसका संचालन वर्तमान में ठेकाधारक के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसकी मियाद 31 जुलाई 2023 को पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन


कहा कि राजस्व का नुकसान न हो, इसलिए बोट हाउस पार्क की नीलामी समय पर कराई जाए। इसके अतिरिक्त सेंट्रल पार्क कैंटीन की नीलाम भी अधर में लटकी हुई है। जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बोट हाउस पार्क एवं सेंट्रल पार्क कैंटीन की नीलामी शीघ्र कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप लगाया कि पूर्व में भी समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात तत्कालीन ठेकेदार ने अवैध रूप से बोट हाउस पार्क बैराज डाकपत्थर में अवैध रूप से आम जनमानस से शुल्क वसूला। जब तक नए सिरे से नीलामी नहीं हो जाती, तब तक पर्यटकों से प्रवेश और पार्किंग शुल्क न वसूला जाए। वसूली होने पर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सहायक अभियंता अवस्थापना खंड डाकपत्थर कृपाल सिंह सैनी ने बताया कि पार्क में दो कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। हाल ही में अधिशासी अभियंता ने चार्ज लिया है। उन्हें स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश के अनुसार शीध्र नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed